इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
01-Jun-2021 07:57 AM
KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में एक बार फिर अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली. दरअसल, बीते 6 महीने से प्रेमी और प्रेमिका अपने-अपने घरवालों को शादी के लिए मनाते-मनाते थक गए लेकिन उनके परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने पुलिस वालों का सहारा लिया. पुलिस के बाद मामला पहुंचते ही पुलिस वालों ने लड़के के परिवार को मनाकर पूरे धूमधाम से भभुआ महिला थाने में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई.
बताया जा रहा है कि भभुआ के बतरी गांव का रहने वाले शुभम का स्नेहा के साथ पिछले 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों ने घर वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए. इसलिए वह महिला थाना पहुंचे थे. हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके बाद भी परिजन उनके इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे. भभुआ महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद लड़की पक्ष वाले ने थाने में आवेदन दिया था. इसके बाद हमने लड़के वालों के परिजन को थाने में बुलाकर समझाया और शादी के लिए तैयार किया.
थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शुभम और स्नेहा की धूमधाम से शादी हुई. परिजनों की सहमति से शुभम ने स्नेहा के मांग में सिंदूर डाला और सात फेरे लिए. शादी की चर्चा पूरे शहर में इसलिए भी है, क्योंकि प्रेमी-युगल की शादी करवाने में पुलिस वालों ने खूब साथ दिया. लड़के के परिजनों को मनाने से लेकर शादी में बाराती भी पुलिस वाले ही बने. अब दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार वाले भी शादी से खुश हैं.