BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
23-Feb-2020 05:57 PM
PATNA : दिल्ली के शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीधा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश के अंदर ISI प्रायोजित कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाने पर तुले हुए हैं. शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में आंदोलन पाकिस्तान की बड़ी साजिश है.
जाफराबाद में दो गुटों में पथराव
आज दिल्ली के जाफराबाद के पास मौजपुर में 2 गुटों में पथराव हो गया. स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. बताया जा रहा है कि मौजपुर के पास भाजपा नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सीएए के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. जिसके बाद विरोध करने वाले और समर्थकों के बीच पथराव हो गया.
सीएए के विरोध को जवाब दे रहे गिरिराज
सीएए का विरोध करने वाले को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने ही दबंग अंदाज में जवाब दे रहे हैं. कुछ दिन पहले ही गिरिराज सिंह ने अररिया में सभा को संबोधित करते हुए सीएए के विरोध करने वाले को चेतावनी दी थी और कहा था कि खाएंगे देश का और गाएंगे पाकिस्तान का यह नहीं चलने वाला है. इसको भारतवंशी बर्दास्त नहीं करेंगे. पूर्णिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर 1947 में ही मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता.