रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
26-Feb-2024 09:10 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में एनडीए की सरकार तो बन गई लेकिन इसमें शामिल दलों के नेताओं के दिल अभी तक नहीं मिले हैं। इसका पता तब चला जब जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री से गिरिराज सिंह को लेकर सवाल पूछा गया। गिरिराज सिंह का नाम सुनते ही मंत्री श्रवण कुमार भड़क गए और कहा कि गिरिराज सिंह के बयान को कोई नहीं सुनता है, उनके बयान को वही समझ सकते हैं।
दरअसल, मंत्री श्रवण कुमार रविवार को गिद्धौर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जब मीडिया कर्मियों ने गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए एक बयान के बारे में मंत्री श्रवण कुमार से पूछा तो वे भड़क गए और कहा कि गिरिराज सिंह के बयान को कौन सुनता है? उन्होंने कहा कि हमलोग तो नहीं देखते हैं गिरिराज सिंह का बयान। क्या बोलते हैं वहीं समझ सकते हैं दूसरा कौन समझ सकता है। नीतीश कुमार की भूल थी की, भाजपा की भूल थी, की गिरिराज सिंह की भूल थी जिनका भी भूल हो सुधार लेना चाइए।
बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार की गलतियों का परिणाम है कि लालू और तेजस्वी को बनवास खत्म हो गया। नीतीश कुमार अगर भूल नहीं किए होते तो आज इनका कहीं अता-पता नहीं होता। नीतीश कुमार के भूल के परिणाम है कि लालू यादव और तेजस्वी का उदय हुआ। तेजस्वी को नीतीश कुमार का लॉकेट लगाकर घूमना चाहिए ना कि उनको गाली देने चाहिए।