शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
28-Nov-2022 01:54 PM
PATNA : देश में इन दिनों जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी मचा हुआ है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा था कि, देश में यदि जिनके द्वारा जनसंख्या पर नियंत्रण कानून का विरोध किया जा रहा हैं उनसे उनका वोटिंग का अधिकार छीने लेना चाहिए। जिसके बाद गिरिराज सिंह के इस बयान पर जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जोरदार हमला बोला है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि, यदि गिरिराज सिंह को लगता है कि यदि विरोध करने पर मतदान करने का अधिकार छीन लेना चाहिए तो छीन लें, उनके पास पार्लियामेंट हैं, सरकार में बहुमत हैं जो चाहे कर लें। यदि सही मायने में उनके पास ताकत हैं तो छीन कर दिखाएं मताधिकार। वो बस फालतू का बात करना जानते हैं, जिससे विवाद पैदा सो सकें।
इसके आगे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, सबसे पहले उनको यह समझना चाहिए कि देशवासियों को मतदान करने का अधिकार केंद्र सरकार ने नहीं दिया हैं, इसलिए इनको छीनने का भी कोई अधिकार नहीं है। मतदान करने का अधिकार हमारे संविधान ने हमको दिया हैं। इसलिए यह सब फालतू बात तो बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। लेकिन, गिरिराज सिंह का काम ही आपसी विवाद को बढ़ावा देना है। इसलिए ऐसी बातें कहते रहते हैं।
इसके आलावा बिहार में लागु शराबंदी कानून को लेकर भी भाजपा द्वारा किए जा रहे सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि, बिहार में सभी लोग नीतीश कुमार के साथ हैं, राज्य के हर एक गांव के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, यह बात भी सच है कि कई जगहों पर निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा गड़बड़ किया जाता है। इसपर भी कार्रवाई की जा रही है।