BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
30-Aug-2020 08:18 AM
RANCHI: दिल्ली से गिरिडीह पहुंचे बीजेपी उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया. इसके बाद तो झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने सवाल उठाया है कि यह किस तरह का नियम है. अगर नियम है तो लालू प्रसाद से मिलने आए तेज प्रताप यादव और उनके सैकड़ों समर्थकों को प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन क्यों नहीं किया.
गुरुमाता से मिलने आए थे महाराज
साक्षी महाराज शनिवार को अपनी गुरुमाता से मिलकर शांति भवन आश्रम से लौट रहे थे. पीरटांड़ थाना के पास पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली. इसके बाद गिरिडीह एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें मकतपुर स्थित शांति भवन में क्वॉरेंटाइन कर दिया. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है. साक्षी महाराज ने कहा कि 97 साल की गुरुमाता नरायणजी आईसीयू में हैं. उनके दर्शन के लिए शनिवार को दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से सुबह 10 बजे धनबाद पहुंच. सुबह 11 बजे शांति भवन में माता के दर्शन किए और 12 बजे दिल्ली लौट रहा था. इस दौरान ही मुझे पीरटांड़ में पुलिस ने रोक दिया. मैंने बताया कि दिल्ली लौंटने का टिकट भी है. लेकिन एसडीएम कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई. जबकि मैं झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से अनुमति लेकर आया था.
अपराधी की तरह रोका गया
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि साक्षी महाराज को किसी अपराधी की तरह बैरिकेडिंग कर रोका गया और उन्हें जबरन क्वॉरेंटाइन करना सरकार की राजनीतिक बदले की भावना दर्शाती है. दीपक ने कहा कि तीन दिन पहले 60 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना से रांची आए राजद नेता तेजप्रताप यादव को क्वॉरेंटाइन क्यों नहीं किया गया.