ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: व्यापार और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार, बिहार के इस महत्वपूर्ण फोरलेन प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपटेड; जानिए..

Bihar News: किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन सड़क निर्माण अंतिम चरण में है. इस सड़क के निर्माण के बाद यात्रा समय घटेगा और व्यापार व रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रयासों के तहत किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन सड़क का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस सड़क के बन जाने से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।


जानकारी के अनुसार, यह फोरलेन सड़क लगभग 24.85 किलोमीटर लंबी है और NH-27 को NH-327E से जोड़ेगी। सड़क का निर्माण किशनगंज के उत्तर रामपुर गांव से बहादुरगंज के सताल इस्तमारार गांव तक किया जा रहा है। वर्तमान में मौजूद टू-लेन सड़क जर्जर हालत में है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। इसी टू-लेन सड़क के समानांतर ग्रीन फील्ड मोड में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।


निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी और जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। वर्तमान में किशनगंज से बहादुरगंज तक की यात्रा में लगभग 45 मिनट लगते हैं, जबकि फोरलेन सड़क बन जाने के बाद यह समय घटकर केवल 20 मिनट रह जाएगा। इससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।


इस रोड प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत लगभग 1117 करोड़ रुपये है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) निर्माण कार्य की निगरानी कर रहा है ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फोरलेन सड़क के बन जाने से व्यापारियों को भी आसानी होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता