ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

कोरोना से बचने के लिए गिलोय तोड़ने गए थे, दीवार से गिरकर हुई मौत

कोरोना से बचने के लिए गिलोय तोड़ने गए थे, दीवार से गिरकर हुई मौत

26-May-2021 07:28 AM

PATNA : राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग लगातार तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। हाल के दिनों में गिलोय का सेवन करने वाले लोगों की तादाद बढ़ी है। कई लोग गिलोय की टिकिया लेते हैं तो कई लोग हरी गिलोय का सेवन करते हैं। पटना में एक शख्स की जान गिलोय तोड़ते वक्त चली गई। घटना पाटलिपुत्र थाना इलाके के इंद्रपुरी की है। 


दरअसल पटना के एक कारोबारी नागेंद्र सिंह गिलोय तोड़ने के लिए मंगलवार की सुबह दीवार पर चढ़े थे तभी अचानक वह गिर पड़े। स्थानीय लोगों को लगा कि बिजली का झटका लगने के कारण वह नीचे गिर पड़े हैं। नीचे गिरने के बाद जब कारोबारी नागेंद्र सिंह अचेत हो गए तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। थोड़ी देर में यह साफ हो गया कि नागेंद्र सिंह की मौत हो गई है। इसके बाद पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।


पुलिस ने जब पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला है कि कारोबारी नागेंद्र सिंह को करंट नहीं लगा था। पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही के मुताबिक जांच के दौरान पहली नजर में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक गिलोय तोड़ने के दौरान अचानक नागेंद्र सिंह को हार्ट अटैक आया और वह दीवार से नीचे गिर पड़े। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह बात साफ हो पाएगी कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई।