खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jul-2023 02:44 PM
By RANJAN
SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी जीवन कुमार ने रविवार को सासाराम में दलित कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में भाजपा नेता अपने दलित समाज से आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ घोड़े पर सवार हुए और पूरे नगर का भ्रमण किया। सासाराम के गौरक्षणी से यह घुड़सवार रैली निकाली गयी जो न्यू एरिया तक गया। जिसका नेतृत्व एमएलसी जीवन कुमार और संतोष सिंह करते दिखे।
घोड़े पर सवार होकर अनोखे तरीके से निकाले गई इस मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह 2024 के विजय की तैयारी है। भाजपा एमएलसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपना नाम इंडिया ,पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान कुछ भी रख ले। इससे फर्क पड़ने वाला नहीं है। भाजपा भारतीय सभ्यता और संस्कृति को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़कर वह विपक्ष के तमाम अंकगणित को फेल कर देगी।
उन्होंने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव के बाद जदयू पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। दूसरी ओर राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालटेन में पहले ही तेल खत्म हो चुका। इस दौरान एमएलसी जीवन कुमार ने भी विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि विजय का अश्वमेध घोड़ा निकल चुका है जो 2024 से पहले रुकने वाला नहीं हैं। गरीब लोग घोड़े पर चढ़कर इतने उत्साहित है कि घोड़े पर चढ़कर भाजपा की सदस्यता लेंगे। माता तारा चंडी की धरती से 2024 का बिगुल फूंका जा चुका है।