ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर इंजीनियर.. पटना, मोतिहारी और भागलपुर में एक साथ छापेमारी

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर इंजीनियर.. पटना, मोतिहारी और भागलपुर में एक साथ छापेमारी

30-Mar-2022 01:07 PM

PATNA : बिहार में भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों की कार्रवाई जारी है. निगरानी ब्यूरो एक भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. अभियंता के पटना, भोजपुर और मोतिहारी ठिकानों पर जांच एजेंसी निगरानी ब्यूरो की रेड में अब तक साढ़े चार लाख नकद बरामद हुआ है.


बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे निगरानी विभाग का छापेमार दस्ता इंजीनियर मधुकर मंडल के मोतिहारी स्थित सरकारी आवास पर पहुंचा. छापेमार टीम ने इंजीनियर के आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया.


निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मधुकर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मोतिहारी स्थित सरकारी आवास से 4.5 लाख नगद व कई अन्य कागजात मिले हैं. वहीं  पटना के कुम्हरार स्थित मकान बंद मिला है. 


भ्रष्ट इंजीनियर ने कुम्हरार में भव्य मकान बनाया है. वहीं भागलपुर और पीरपैंती स्थित मकान भी बंद मिला है. अब निगरानी ब्यूरो की टीम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंद घऱों का ताला खुलवाकर जांच करेगी. आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद आज सुबह से ही भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है.