दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Nov-2019 08:58 AM
DELHI : हॉस्टल फीस वृद्धि को लेकर पहले से ही आंदोलन झेल रहा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अब नए संकट में पड़ गया है. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का घाटा बढ़कर 45 करोड़ पहुंच गया है. विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घाटा पानी-बिजली के ज्यादा बिल के साथ-साथ विश्वविद्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मियों की सैलरी के कारण बढ़ा है.
आपको बता दें कि हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बवाल मचा है. बढ़े हुए फीस को लेकर छात्र लगातार आंदोलन, हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि हॉस्टल के बढ़े हुए फीस को तुरंत वापस लिया जाए. छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी के 40 फीसदी छात्र ऐसे हैं जो इस बढ़ी हुई फीस को वहन नहीं कर सकते हैं.
वहीं सूत्रों के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हॉस्टल मैनुअल पर पिछले 28 अक्तूबर से मचा विवाद जल्द खत्म होने वाला है. इस आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार बढ़ाई गई फीस में आंशिक रोलबैक कर सकती है. जेएनयू कैंपस में शाम 4 बजे मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हॉस्टल मैनुअल पर गठित तीन सदस्यीय समिति और छात्रसंघ समेत आम छात्रों के साथ बैठक होगी. इसी बैठक में जेएनयू हॉस्टल मैनुअल पर उठा विवाद खत्म होने की संभावना है.