ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी-युगल ने मंदिर में रचाई शादी, स्कूल में...

घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी-युगल ने मंदिर में रचाई शादी, स्कूल में पढ़ने के दौरान हुआ था प्यार

25-Jun-2024 10:02 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर मलयपुर थाना क्षेत्र के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमी-युगल की शादी का मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब 5 साल से  प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के घरवाले जब नहीं माने तो दोनों ने घर से भाग मंदिर में शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 


युवक का नाम  जयप्रकाश यादव बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 23 साल और युवती राबड़ी कुमारी 22 साल की है। युवक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिघरा इलाके का रहने वाला है जबकि युवती पास ही की गांव की रहने वाली है। दोनो ग्रेजुएशन के स्टूडेंट हैं। पहले जमुई के एक स्कूल में साथ पढ़ते थे। एक ही स्कूल में पढ़ने के कारण दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल चल रहा था। 


प्रेमी जयप्रकाश यादव लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट मोड़ पर चाय का दुकान चलाता है। बताया जाता है कि दोनों एक ही जाति के हैं इसलिए दोनों के घर वाले इस शादी के विरोध में थे। प्रेमी जोड़े ने आपसी सहमति से भाग कर मंदिर में शादी रचाई फिर वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


शादी के बाद दोनों पक्ष के लोग खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक दोनों का कोई अता पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्रेमी-जोड़े के शादी करने की  जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।