ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ

घरेलू कलह को दूर करने घर आए बाबा ने किया रेप, ब्लैकमेल कर महिला से 3 लाख रुपये भी ऐंठे

28-Sep-2022 04:47 PM

DESK: किसी भी जानकारी के लिए लोग आजकल यू-ट्यूब को सर्च करते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका यह कदम उन्हें बड़ी परेशानी में डाल देता है। यही हुआ उदयपुर की एक महिला के साथ जो घर के झगड़े को लेकर काफी परेशान थी। एक दिन उसने यू-ट्यूब पर तांत्रिक बाबा को सर्च किया। सर्च करते ही तांत्रिक बाबा का वीडियो और मोबाइल नंबर सामने आ गया। प्रदीप नाथ उर्फ राज भुआ बाबा का वीडियो देखने के बाद महिला उसके झांसे में आ गयी। बाबा की बातों पर विश्वास कर उसने दिए गये मोबाइल नंबर पर फोन किया। महिला ने जैसे ही बाबा को फोन किया बाबा ने अपनी बातों से उसे ऐसा घुमाया की वो अंधविश्वास के जाल में फंस गयी।


फिर क्या था बाबा ने पूरा भरोसा जताया कि उनकी सारी समस्याएं वे चुटकी में दूर कर देंगे। फिर क्या था बाबा के साथ महिला की बातचीत शुरू हो गयी। एक दिन बाबा उसके बताए पते पर महिला के घर पर आ धमका। उसे देख कुछ देर के लिए महिला खुश हो गयी उसे लगा कि अब उसे चिंता से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन जैसे उसने सोचा वैसा हुआ नहीं यह बाबा उसके लिए एक बड़ी समस्या बनकर घर के दरवाजे पर खड़ा था।


घर पर अचानक आए बाबा ने महिला को काफी बरगलाया उसे अपने विश्वास में ले लिया। महिला उसके झांसे में ऐसे पड़ी की बाबा ने इसका फायदा उठा लिया। उसने महिला के साथ रेप किया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह आए दिन घर पर पहुंच जाता और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता। महिला पूरी तरह से उसके झांसे में फंस चुकी थी। अब तो वो उसे ब्लैकमेल भी करने लगा था। महिला से उसने 3 लाख रुपये भी ऐंठ लिया। 


वह धमकी देने लगा कि वो ऐसा तांत्रिक है जो अपनी शक्ति से किसी को भी बर्बाद कर सकता है। महिला को लगने लगा था कि उसने यू-ट्यूब पर तांत्रिक की जानकारी सर्च कर बहुत भारी गलती कर दी है। मामला राजस्थान के उदयपुर की है जहां यह घटना हुई है। रेपिस्ट बाबा के खिलाफ महिला ने सूरजपोल थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है। प्रदीपनाथ उर्फ राजभुआ बाबा के खिलाफ महिला ने केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बतायी और न्याय की मांग की। महिला की बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान हैं। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।