बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-May-2024 09:17 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ गर्मी अपना कहर बरपा रही है दूसरी तरफ तेजी गर्मी के बीच अगलगी की घटनाओं में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक घर में भीषण आग लगने से एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि तीन बच्ची किसी तरह उसे घर से निकाल कर जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गाँव के वार्ड -7 के एक घर में अचानक से आग लग गई। जिसमें एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया। इस अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं, पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार ने बताया की गुलाबी महतो मजदूरी करने बेगूसराय गए हुए था और उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक उनके घर में आग लग गयी, फुस का मकान होने के कारण आग घर के चारों तरफ फाइल गया। उन्होंने बताया की घर में चार बच्चे थे किए तरह तीन बच्चें भागकर अपना जान बचा लिया। लेकिन,12 वर्षीय सृष्टि कुमारी तेजी आग की लपेट की वजह से जिंदा जल गई।
उधर, जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक किशोरी के साथ घर में रखे हजारों की सम्पति जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद मामले की जानकारी मटिहानी थानाध्यक्ष की दी गयी। उसके बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंच पुलिस टीम जांच में जूट गई। फिलहाल इस अगलगी के पीछे की वजह निकल कर सामने नहीं आयी है।