पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
10-Aug-2023 09:13 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब जमीन के विवाद में अंधाधूंध फायरिंग हुई। इस दौरान घर के दरवाजे पर बैठी 22 वर्षीय युवती की सिर में गोली लग गयी। हमलावर आधा दर्जन की संख्या में आए थे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले तो सभी हमलावार मौके से फरार हो गये।
ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की गयी है। बताया जाता है कि पहले से ही दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घायल युवती गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी शंकर राय की 22 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी है। युवती के पिता शंकर राय की गांव के ही हरेंद्र राय के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज नहीं होने पर उसे हाजीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां युवती का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।