मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Dec-2023 12:44 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में हत्या का दौर थमने के नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने अलाव ताप रहे शातिर अपराधी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव की है।
मृतक की पहचान गोनाही गांव निवासी शातिर बदमाश अविनाश कुमार उर्फ नन्हकू सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में नन्हकू सिंह अपने घर के बगल में शंभू राय के दरवाजे पर अलाव ताप रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद नन्हकू सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल नन्हकू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, कुख्यात अपराधी नन्हकू सिंह करीब एक साल पहले जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था और अपने घर पर रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। फायरिंग में नन्हकू सिंह को सात गोलियां लगी हैं। बता दें कि साल 2012 में शिवहर में जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में नन्हकू सिंह का नाम सामने आया था।