ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

घर के बगल में बेची जा रही थी शराब, शिकायत करने पर धंधेबाजों ने महिला समेत कई लोगों को पीटा, घर पर भी किया पथराव

09-Sep-2023 05:55 PM

By FIRST BIHAR

CHAPRA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घर के बगल में शराब बेचे जाने की शिकायत एक महिला ने उत्पाद विभाग और नगर थाने से की थी। महिला ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। महिला द्वारा शिकायत किये जाने से गुस्साएं अवैध शराब के धंधेबाजों ने घर पर हमला बोल दिया। महिला के घर पर जमकर पथराव किया और महिला सहित परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। 


महिला को शराब कारोबारी की शिकायत करना महंगा पड़ गया। शराब कारोबारी ने घर में रखे सामानों को तहस-नहस कर दिया। शराब कारोबारियों द्वारा पथराव किये जाने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शराब के धंधेबाज घर पर ईंट पत्थरों से हमला कर रहे हैं। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। 


घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दहियावां टोला दलित बस्ती निवासी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। पीड़िता ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके घर के बगल में खाली पड़ी जमीन पर देशी शराब बेचा जाता है। इस संबंध में पहले भी उन्होंने शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। 


शनिवार की सुबह फिर से शराब बेची जा रही थी। इसका विरोध करने पर महिला और उसके घर के सदस्यों की पिटाई की गयी और घर पर पथराव किया गया। घर में रखे सारे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दहियावा टोला में आपसी मारपीट में पथराव किये जाने का वीडियो सामने आया है। एक महिला द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट..