अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Dec-2022 09:24 AM
PATNA : राज्य में स्वास्थय विभाग ने अब डॉक्टरों को बड़ी राहत देने की योजना बनाई है। विभाग ने अब अपने घर से बाहर के जिले में काम कर रहे डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब उन्हें अपने घर के आस- पास ही काम करने की सुविधा मिलने वाली है।
दरअसल, बिहार में जबसे नई सरकार आयी है, तबसे सबसे अधिक ध्यान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ही दिया जा रहा है। इसको लेकर हर रोज विभाग द्वारा कोई न कोई नयी तरकीब या योजना बनाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के अंदर स्वास्थ्य विभाग की बदहाल हुई वयवस्था में सुधार लाना है। इस बीच अब विभाग द्वारा एक और नई पहल की जा रही है। अब अपने गृह जिले से बाहर काम कर रहे डॉक्टरों को अपने ही जिले तैनाती की जाएगी।
विभाग ने बताया कि, घर से दूर होने के कारण डॉक्टरों को दूसरे जिले में जाकर ड्यूटी करनी होती है, इस कारण लेट -लतीफ़ के कारण स्वास्थ्य विभाग में सही से काम नहीं होता है। घर से दूर होने के कारण डॉक्टर देर से अस्पताल आते हैं। इसके साथ ही इसका असर चिकित्सकीय व्यवस्था पर होता है। समय से पहले ही घर चले जाते हैं, साथ ही कभी- कभी अस्पताल में चिकित्सक समय पर नहीं आ पाते हैं। इस देखते हुए विभाग ने तय किया है कि चिकित्सकों को उनके गृह जिले में ही पोस्टिंग की जाए ताकि वे अस्पताल को समय दे सकें। गृह जिले में पोस्टिंग करने वाला स्वास्थ्य विभाग सरकार का पहला विभाग का होगा।
गौरतलब हो कि, बिहार में सरकार शिक्षा और स्वास्थय को लेकर काफी सख्त रबैया अपनायी हुई है। पिछले दिन भी राजद के नेता और खुद उपमुख्यमंत्री द्वारा अस्पतालों का निरिक्षण किया गया और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को ससपेंड भी किया गया। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों के सदर अस्पताल में सुविधा भी बढ़ोतरी की गई।