Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
11-Apr-2020 09:43 AM
PATNA : अगर आपको भी सर्दी खांसी अथवा बुखार हो रहा है तो आप इसकी सूचना सिविल सर्जन अथवा जिला कंट्रोल रूम में फोन कर दे सकते हैं. शनिवार से आप की सूचना पर डॉक्टर घर पहुंच कर आप की जांच करेंगे.
अगर आपका लक्ष्य कोरोना से मिलेगा तो आपकी कोरोना की भी जांच की जाएगी. सिविल सर्जन डॉक्टर आरके चौधरी ने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव कदम उठा रहा है. अभी के समय में छोटे-छोटे फ्लू और संक्रमण को भी विभाग हल्के में नहीं लेने का निर्णय किया है. छोटे-छोटे फ्लू और संक्रमण से लोग डर जा रहे हैं तो ऐसे में घर बैठे उनकी जांच की जाएगी.
इस संबंध में जिले के जो भी नागरिक अगर सर्दी खासी अथवा बुखार से पीड़ित है तो अपनी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय अथवा जिला कंट्रोल रूम में दे सकते हैं. सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है यदि आपको भी सर्दी- खांसी और बुखार हो रहा है तो 0612-2247012, 2247013,2247014,2247015,2247016 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.