ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / घर बैठे चेक कर लें Voter List में नाम है या नहीं, ताकि...

घर बैठे चेक कर लें Voter List में नाम है या नहीं, ताकि मतदान के दिन ना हो परेशानी

12-Oct-2020 12:21 PM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. तीन चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है. ऐसे में मतदान के दिन मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कई बार मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने की वजह से मतदान के समय दिक्कत आती है ऐसे में बेहतर है कि आप अपना नाम और मतदाता केंद्र के बारे में पहले ही पता कर लें ताकि निश्चित दिन जाकर आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. आप तभी वोट डाल सकते हैं जब आपका नाम वोटर लिस्ट में हो. अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड न भी हो और वोटर लिस्ट में नाम है तो आप वोट डाल सकते हैं. मगर इसके लिए आपको आईडी कार्ड न होने की स्थिति में आधार कार्ड, बैंक का खाता या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आईडी कार्ड मतदाता अधिकारी को दिखाना होगा.

वोटर लिस्ट में आपका नाम है की नहीं ये चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसन है. इसके लिए आप भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://eci.gov.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर सबसे उपर बायीं तरफ Menu दिखेगा. इस Menu पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जिस पर आपको Know your polling booth आप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा जिसमें Search by Details और Search by EPIC No (पहचान पत्र क्रमांक) मिलेंगे.यहां आप चाहें तो अपने नाम पिता का नाम, उम्र जैसी जानकारियां भरकर सर्च कर सकते हैं या फिर वोटर आईडी नंबर के माध्यम से.

आपको इसकी जानकारी SMS के जरिये भी मिल सकती है. इसके लिए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए 1950 पर SMS करना होगा. इसके लिए आप अपने मोबाइल से SMS <ECI> space <EPIC No> लिखकर 1950 पर भेजना होगा. इसके बाद वहां से नाम कन्फर्मेशन की सूचना आएगी.