ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

लॉकडाउन के दौरान सरकारी लाभ उठाने में हो रही परेशानी तो घर बैठे ऐसे सुधरवाएं आधार-वोटर कार्ड

09-Apr-2020 09:43 AM

DESK : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. इस दौरान लोग अपने घर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सरकार कई फायदे भी लोगों तक पहुंचा रही है. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनका वोटर आईडी और आधार कार्ड में गलतियों के कारण वे सरकारी फायदा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.


 इस दौरान आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं तो फिर आप यह गलतियां भी नहीं सुधार सकते हैं. लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे भी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी गलतियों को ठीक करवा सकते हैं.

सबसे पहले वोटर आईडी कार्ड की बात करते हैं. यदि आपके वोटर आईडी कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी है तो आप घर बैठे इसे सही करवा सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp.in पर लॉग इन करना होगा उसके बाद आप अपनी जरूरत के सेक्शन पर क्लिक कर आप उसको सही कर सकते हैं. नाम और पता ठीक करवाने के लिए फॉर्म 8 में वोटर आईडी कार्ड का नंबर भरना होता है और इसके साथ ही आपको सही नाम और सही पता डालना होगा. पता में बदलाव के लिए आपको सही दस्तावेज अपलोड करना होगा. पता में सुधार के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट को अपलोड कर आप इसको सही कर सकते हैं.

 फॉर्म जमा करने के बाद एक रेफरेंस नंबर आएगा जिससे आप बाद में एप्लीकेशन की स्थिति को ट्रेस कर सकते हैं. फोटो में बदलाव के लिए आपको पर्सनल डिटेल पर क्लिक करना होगा जहां जाकर आप अपना नया फोटो अपलोड कर सकते हैं. 1 महीने में नया फोटो अपलोड हो जाएगा.

अभी लॉकडाउन की वजह से देश भर में सभी आधार केंद्र और आधार कार्यालय बंद है. आधार हेल्पलाइन 147 केवल संचालित मोड में है. यूआईडीएआई ने जानकारी दी है कि इस दौरान ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगे. मतलब एम आधार एप का इस्तेमाल कर सकते हैं. घर बैठे आधार में पता बदलने या फिर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड अपडेट करना जैसी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं.