ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / कटिहार में पति की हैवानियत, पत्नी समेत दो छोटे बच्चों को जिंदा जलाकर...

कटिहार में पति की हैवानियत, पत्नी समेत दो छोटे बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला

25-Mar-2021 10:51 AM

KATIHAR : इस वक़्त की बड़ी खबर कटिहार जिले से सामने आ रही है जहां घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी समेत दो छोटे बच्चों को आग के हवाले कर दिया जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना प्राणपुर प्रखण्ड के लाभा गांव की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, प्राणपुर प्रखण्ड के लाभा गांव में रहने वाला एक शख्स पारिवारिक कलह से परेशान रहता था. आज सुबह भी उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को आग के हवाले कर दिया. आग में झुलसकर तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन गांव वालों ने उसे पकड़ लिया. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद रोशना ओपी और प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.