Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
03-May-2020 11:27 AM
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी( RLSP)अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा कोरोना वॉरियर्स पर फूलों की बारिश करने पर भड़क गये हैं। उन्होनें देश के सीडीएस को इस मामले में नसीहत देते हुए कहा है कि सरकार की चाटुकारिता में सैन्य सेवाओं का राजनीतिक दुरुपयोग मत कीजिए।
उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कोविड19 और लॉकडाउन संकट की घड़ी में सेना को अपने जरूरी काम (सीमाओं की रक्षा व राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा में सहयोग) करने दीजिए जनरल साहब!आपका यह कदम '"सरकार की चाटुकारिता में पद पर रहकर सैन्य सेवाओं का राजनीतिक दुरुपयोग" से कम नहीं है।
#COVID व #lockdown संकट की घड़ी में सेना को अपने जरूरी काम (सीमाओं की रक्षा व राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा में सहयोग) करने दीजिए जनरल साहब!
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) May 3, 2020
आपका यह कदम '"सरकार की चाटुकारिता में पद पर रहकर सैन्य सेवाओं का राजनीतिक दुरुपयोग" से कम नहीं है।https://t.co/pOLicMs4rE
उपेन्द्र कुशवाहा ने इसे राजनीतिक दुरुपयोग बताते हुए कहा है कि कोरोना के संकट से पूरा देश परेशान है ऐसे में सेना को अपना जरूरी काम करने देना चाहिए न कि फूलों की बारिश कर संसाधनों का दुरुपयोग किया जाए। उन्होनें देश के सीडीएस जनरल विपिन रावत के इस कदम को चाटुकारिता की संज्ञा से नवाजा है।
बता दें कि कोरोना के कर्मवीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी पेश कर रहे हैं। सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। ये नजारा आज पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक देखने को मिल रहा है। दिल्ली के पुलिस वॉर मेमोरियल में सलामी देते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है।