ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया के श्मशान में अजूबा हो गया, शव नहीं आया तो पुतले को जलाया गया

21-May-2020 08:34 AM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : मोक्ष भूमि गया,  जहां हर दिन एक मुंड और एक पिंड जरूरी है. लेकिन लॉकडाउन के इस काल में बुधवार को मुक्ति के लिए  एक भी शव श्मशान घाट में नहीं पहुंचा. इसके बाद डोम राजा के नेतृत्व में एक मुंड की परंपरा को पूरा करने के लिए पुतला बनाकर अतिम संस्कार किया गया. ठठरी से पुतला को बांधा गया और पूरे धार्मिक मंत्रों के साथ पुतला का दाह संस्कार किया गया और पिंड भी प्रदान किया गया.  पुतला को अज्ञात मान कर  कर्मकांड किया गया.

आपको बता दें कि मोक्ष भूमि  गया में भगवान विष्णु का पद चिन्ह है. पालनहार मां सती हैं. शास्त्रों पुराणों की माने तो गयासुर राक्षस ने  भगवान विष्णु से हर दिन एक मुंड और एक पिंड का वरदान मांगा था. उस वरदान के बाद से ही यह परंपरा सनातन काल से चली आ रही है. ऐसी मान्यता है कि जिस दिन यह परंपरा टूटेगी उस दिन गयासुर जाग जाएगा.


सनातन काल से चली आ रही परंपरा को निर्वहन करने के लिए बुधवाक को 3 फीट का पुतला बनाया गया था और पूरी रीती रिवाज ले उसकी अंत्येष्टि की गई.बता दें कि लॉकडाउन के काल में पितृ मुक्ति के लिए एक भी तीर्थयात्री गयाजी नहीं आ रहे हैं . पिंडदान का कर्मकांड टूटे नहीं इसके लिए स्थानीय पंडों ने अपने ऊपर जिम्मेदारी उठा रखी है. हर दिन पंडा समाज का एक सदस्य विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पिंडदान के कर्मकांड को पूरा कर रहा है. अब एक मुंड की परंपरा को श्मशान घाट के लोग पूरा कर रहे हैं. घाट के डोम राजा  ने बताया कि लॉकडाउन के  अवधि में औसतन 5 से 10 शव हर दिन पहुंच रहे थे. वहीं लॉकडाउन के पहले 15 से 20 शव हर रोज आते थे  लेकिन बुधवार की देर शाम तक दाह संस्कार के लिए एक श्मशान घाट पर नहीं पहुंचा.  जिसके बाद परंपरा का निर्वहन करने के लिए पुतला जलाया गया.