मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Dec-2024 07:32 PM
By First Bihar
GAYA: गया पुलिस ने डिजिटल अपराध पर लगाम कसते हुए विदेश भेजने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 15 रजिस्टर, तीन अपाचे मोटरसाइकिलें और अन्य सामग्री बरामद की है। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शेरघाटी थाना, साइबर थाना और तकनीकी शाखा को सूचना मिली थी कि शेरघाटी थाना अंतर्गत तेतरिया स्थित एक मकान में साइबर अपराधी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और उस स्थान पर छापेमारी की गई, जहाँ से पाँच साइबर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी भारती ने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी मजदूर वर्ग के लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार, गणेश कुमार, जनमूल हुसैन, जमील अख्तर और मोहम्मद अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। ये सभी अपराधी बिहार और झारखंड के रहने वाले बताए जाते हैं। ये अपराधी लोगों के पासपोर्ट से डेटा निकालकर फर्जी कार्ड बनाते थे।
गया से नितम राज की रिपोर्ट..