जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Jun-2022 11:29 AM
PATNA: राज्य में गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़े झटके देने के बाद अब तेल और गैस कंपनियों ने इस बार राहत दी है। सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 130 रुपए से लेकर 327 रुपए तक की राहत मिली है। एक जून से नई कीमत लागू की गई है। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ व्यावसायिक उपभोक्ताओं को ही दिया जाएगा। क्योंकि, गैस कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही सामान्य रहेगा। पटना में अभी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1101 रुपए है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्ली से भी अधिक है। ऐसा राज्य सरकार की ओर से लगाए टैक्स में अंतर की वजह से हुआ है।
19 और 47 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्ता
तेल और गैस कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत मिली है। 19 किलो वाला सिलेंडर 130.50 रुपये सस्ता कर दिया गया है। ऐसे में 47.5 किलो वाले सिलेंडर की भी 327.00 रुपये कीमत घटा दी गई है। रेस्टोरेंट, होटल समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे राहत मिलेगी। जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को सामान्य रखा जाएगा।
इस तरह होंगी सिलेंडर की नई कीमतें
बिहार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव डा. रामनरेश सिन्हा ने बताया कि 19 किलो वाले सिलेंडर की संशोधित कीमत 2476.00 तथा 47.5 किलो वाले सिलेंडर की 6182.50 रुपये होगी। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 1101.00 रुपये, पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत 405.50 रुपये पर सामान्य रखा जाएगा।