ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / गर्मी का कहर ! सूबे में सुबह से 50 के आस-पास बच्चे स्कूल...

गर्मी का कहर ! सूबे में सुबह से 50 के आस-पास बच्चे स्कूल में बेहोश, हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती

29-May-2024 12:57 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बेगूसराय में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। सूबे के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके बाबजूद बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चल रही है और भरी दुपहरी में बच्चों को छुटियां दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। बिहार के बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच चल रही स्कूलों में पढ़ाई के चलते छात्राएं स्कूलों में बेहोश हो गईं। 


दरअसल, मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी की वजह से करीब 18 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। जबकि, इसके बाद भी बेगूसराय में 40 डिग्री तापमान के बीच सभी विद्यालय खुले हुए हैं। 


वहीं, मध्य विद्यालय मटिहानी में 10 बजे के करीब अचानक स्कूली छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं। इसके बाद प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह के द्वारा पहले विद्यालय में ही ORS का घोल दिया गया लेकिन इसके बावजूद बेहोश होने का सिलसिला जारी रहा, जिसके बाद सभी छात्राओं को इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 14 छात्राओं का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा बलिया के एक निजी स्कूल में गर्मी की वजह से पांच बच्चे बेहोश। दो की हालत गंभीर। जिनका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। 

news image

इस घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी है विद्यालय में पंखे भी हैं बिजली के साथ-साथ जनरेटर की व्यवस्था की गई है इसके बावजूद गर्मी की वजह से छात्राएं बेहोश होने लगीं। हालत बिगड़ने के बाद सभी बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है की मामले की सूचना मिली है, इलाज की व्यवस्था करवाई जा रही है। 

news image

उधर, शेखपुरा में उमस और भीषण गर्मी की वजह से मध्य विद्यालय मनकौल में पढ़ने वाली 12 से अधिक छात्रओं की तबीयत बिगड़ गई. एक के बाद एक छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं. घटना के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आनन-फानन में कुछ छात्राओं को सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. जबकि दो छात्राओं को निजी क्लीनिक में भी भर्ती कराया गया है।  साथ ही  शिवहर जिला के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय धनहरा में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। जहां इस भीषण गर्मी के कारण स्कूल के दो छात्र बेहोश होकर फर्स पर गिर गया है।  जिसके बाद  शिक्षकों के द्वारा आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां दोनो का इलाज चल रहा है।  बेहोश हुए छात्र का नाम दुर्गेश कुमार झा क्लास-6 और दूसरा रवि कुमार क्लास-1 के छात्र है। news image