ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Home / news / गर्मी बढ़ते ही फिर बढ़ी बिजली की परेशानी, राजधानी के इन इलाकों में...

गर्मी बढ़ते ही फिर बढ़ी बिजली की परेशानी, राजधानी के इन इलाकों में 5 घंटे कट होगी पावर सप्लाई

15-Apr-2023 09:11 AM

By First Bihar

PATNA : इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में राजधानी  के लोगों की कठनाई आज थोड़ी और बढ़ने वाली है। आज शहर में पांच घंटे से अधिक बिजली व्यवस्था ठप रहने वाली है। दरअसल, पटना के दीघा ग्रिड का एक 132 केवी सर्किट शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस शटडाउन के कारण दीघा से कुछ फीडर इस दौरान रोटेशन पर चलेंगे। जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली कट सकती हैं। वहीं शहर के कई अन्य क्षेत्रों में मेट्रो निर्माण कार्य व नमामि गंगे परियोजना की वजह से भी बिजली प्रभावित हो सकती है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दीघा ग्रिड के कुछ फीडरों के रोटेशन पर चलने के कारण दीघा घाट, एक्सटीटीआइ, आशियाना-दीघा रोड (घुड़दौड़ चौराहा तक), पॉलसन रोड, नेपाली नगर, निराला नगर, राजीव नगर, माइका कॉलोनी, पाटलिपुत्र रेल परिसर, रामजीचक, नासरीगंज, बिस्कुट फैक्टरी, तकिया पर, मिथिला कॉलोनी, खगरी सड़क, बाजार समिति, दानापुर कोर्ट, नारियल घाट, बेलताल, मछुआ टोली, काजी मोहल्ला, दानापुर थाना, धोबी टोली, गोला पर, राज नारायण द्वार आदि इलाकों की बिजली आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 


उधर, मेट्रो और मेंटेनेंस को लेकर सुबह 7 से साढ़े 8 बजे तक चंदमारी, लोदीपुर, साहपुर, दाउदपुर, कंपनी बाग, सदर बाजार, दानापुर थाना, बीबीगंज, लाल कोठी, सदर हॉस्पिटल, सुल्तानपुर की बिजली कटी रहेगी। सुबह 6 से साढ़े 8 बजे तक मखनिया कुआं, पटना मार्केट, अशोक राजपथ से अंजुमान इस्लामिया हॉल से खुदा बख्श लाइब्रेरी की बिजली बंद रहेगी। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आरएमएस कॉलोनी और इंदिरा नगर में कटी रहेगी बिजली। सुबह 8 से 10 बजे तक महेन्द्र लोक अपार्टमेंट और मलाहीपकड़ी के साथ सुबह 7 से 9 बजे तक ऑफिसर क्वाटर शास्त्रीनगर, जेडी वीमेंस कॉलेज की बिजली बाधित रहेगी।