ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 किशोर डूबे, एक की बची जान,...

गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 किशोर डूबे, एक की बची जान, दो की तलाश जारी

05-Aug-2021 07:45 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर घाट पर नहाने के दौरान तीन किशोर गंगा नदी में डूब गये। एक किशोर की किसी  तरह से जान बची जबकि दो नदी में डूब गये जिनकी तलाश जारी है। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटे है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन किशोर रिश्ते में ममेरे और फुफेरे भाई है। जो कच्ची दरगाह बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। जिसके बाद आलमपुर घाट पर गंगा नदी में नहाने चले गये। इस दौरान एक किशोर डूबने लगा जिसे देख दूसरा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। जिसके बाद दोनों नदी के तेज बहाव में बह गये। 

दोनों को डूबते देख तीसरा किसी तरह जान बचाकर नदी के किनारे पहुंचा और इसकी सूचना नदी थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने  SDRF की टीम और लोकल गोताखोर को मौके पर बुलाया। जिसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गयी। स्थानीय लोगों ने बड़े नाव से शव की तलाश कराने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे भी आलमपुर घाट पर पहुंचे। एक साथ घर के दो सदस्य के नदी में डूबने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।