ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : गंगा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्कूली छात्र...

BIHAR NEWS : गंगा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्कूली छात्र डूबे; मचा हडकंप

30-Nov-2024 02:07 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे दो युवक हादसे के शिकार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इस घटना के बाद काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई है। 


दरअसल, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां नुरदिगंज गंगा घाट पर स्कूली छात्र छोटू और उसका दोस्त बिट्टू गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इन दोनों में छोटू हादसे का शिकार हो गया जिसका अभी तक पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस-प्रशासन की ओर से डूबे बच्चे की तलाश जारी है।  यह हादसा पटनासिटी में हुआ। 


वहीं, दो बच्चे गंगा स्नान करने के लिए एक साथ पहुंचे थे। जिसमें एक हादसे का शिकार हो गया। वहीं एक बच्चा अपने आप को बचाने में कामयाब रहा। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां नुरदिगंज गंगा घाट पर स्कूली छात्र छोटू और उसका दोस्त  बिट्टू  गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इन दोनों में छोटू हादसे का शिकार हो गया जिसका अभी तक पता नहीं चला है। 


इधर, घटना के बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली तब घटनास्थल पर पुलिस पहुँच उस स्कूली छात्र की खोजबीन में लग गयी है। एसडीआरएफ की टीम  और स्थानीय गोताखोर को भी इसमें लगाया गया है। घटना के बारे में  पुलिस औऱ छोटू के पिता दीपक ने बताया कि दो बच्चे स्नान करने आये थे। इसमें छोटू को बिट्टू के द्वारा बचाने की कोशिश की गई लेकिन छोटू डूब गया औऱ उसका दोस्त बिट्टू किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा। जो छात्र हादसे का शिकार हुआ है वह छोटी नगला आदर्श कॉलनी का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल डूबे हुए छात्र की खोजबीन जारी है।