पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
20-Jan-2020 01:08 PM
PATNA : बिहार की बेटी गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए पिछले 36 दिनों से हरिद्वार में भूख हड़ताल पर बैठी है। नालंदा की सानिया से साध्वी पद्मावती बन चुकी बिहार की बेटी का हठ है कि वे गंगा को पवित्र-स्वच्छ और निर्मल बना कर ही दम लेगी। अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक बिहार की बेटी के 'हठयोग' की खबर पहुंची है। सीएम नीतीश ने बिहार की बेटी के सत्याग्रह का समर्थन किया है और जल्द मुलाकात की बात कही है।
जल संरक्षण के लिए विख्यात जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने नालंदा की 23 वर्षीया बेटी साध्वी पद्मावती के सत्याग्रह की जानकारी सीएम नीतीश कुमार को दी। पूरी जानकारी के बाद सीएम नीतीश कुमार ने भी पद्मावती के गंगा सत्याग्रह का समर्थन किया है। नीतीश कुमार और जल पुरुष डॉ राजेंद्र सिंह दोनों एक साथ जल्द ही साध्वी पद्मावती से मिलने हरिद्वार जाएंगे। इसी के साथ साध्वी पद्मावती के गंगा सत्याग्रह का समर्थन बिहार और देश के कोने-कोने से मिलने लगा है। नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी संसद में इस मामले को उठाने की बात कही है।
बता दें कि सानिया कुमारी से साध्वी बनी पद्मावती नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के बड़ी मलावां गांव निवासी केनार कला मिडिल स्कूल के हेडमास्टर संत कुमार और मनोरमा देवी की तीसरी संतान हैं। वे नालंदा महिला कॉलेज की छात्रा रही हैं। दर्शनशास्त्र में ऑनर्स ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद उन्होंने एमए की पढ़ाई के लिए नालंदा कॉलेज में एडमिशन लिया था।इसी दौरान सानिया ने संन्यास धारण कर लिया था।