ब्रेकिंग न्यूज़

हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट INDIA AI IMPACT SUMMIT AND EXPO 2026: बिहार के लिए बड़ी सौगात, AI Summit में 468 करोड़ का MoU, इतने युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Bihar News: माल कमा कर 'जेल' जाने का कंपीटिशन...! आगे-आगे DAO तो पीछे से प्रभारी DAO भी हवालात पहुंच गए, कुर्सी पर जो बैठ रहा वही जेल जा रहा.... मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन?

गंगा का जलस्तर बढ़ा, भद्र घाट और महावीर घाट में लोगों के जाने पर रोक

गंगा का जलस्तर बढ़ा, भद्र घाट और महावीर घाट में लोगों के जाने पर रोक

29-Aug-2022 09:46 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: गंगा के बढ़ते जलस्तर और रोड पर पानी आ जाने के कारण अनुमंडल प्रशासन ने भद्र घाट और महावीर घाट की ओर जाने वाले रास्ते को बेरिकेडिंग कर दिया है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण नदी से सटे इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। पटना के गंगा पथ पर अब पानी चढ़ गया है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।


लगातार जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ भी पानी की चपेट में आ गया है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर गंगा तट के आस-पास बसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को अब मवेशियों की चिंता सता रही है क्योंकि गंगा की लहरे गंगा पथ पर पहुंच गई है। जहां लोग अपने मवेशियों को रखते हैं। वह जगह भी जलमग्न हो गया है।  


गंगा पथ पर चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिसके कारण गंगा नदी ने गंगा पथ को अपने आगोश में ले लिया है। गंगा पथ से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण सड़क जाम से बचने के लिए वे गंगा पथ का उपयोग कर रहे थे लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ भी डूबने लगा है। 


यदि आगे तेज बारिश हुई तो गंगा पथ का आगे का इलाका भी पानी में डूब जाएगा। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया और विभाग के अधिकारियों और SDRF की टीम से बातचीत की। बाढ़ से निपटने के लिए मंत्री शाहनवाज ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।