ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

गांधी मैदान की रैली में गरजे कन्हैया, बोले- देश में नहीं चलने देंगे धर्म की राजनीति

गांधी मैदान की रैली में गरजे कन्हैया, बोले- देश में नहीं चलने देंगे धर्म की राजनीति

27-Feb-2020 06:05 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ महारैली में भाकपा नेता कन्हैया कुमार खूब गरजे । CAA, NRC और NPR के विरोध में कन्हैया ने दिल्ली के शाहीनबाग से लेकर हिंसा तक का जिक्र किया । वहीं बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर भी मंच से निशाना साधा गया।


दिल्ली हिंसा का जिक्र करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि वहां राजनीतिक दल आग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश को तय करना होगा कि वह महात्मा गांधी के साथ चलेगा या वह गोडसे के साथ है। कन्हैया ने एलान किया कि हम धर्म की राजनीति नहीं चलने देंगे।कन्हैया कुमार ने 'जन गण मन' यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी  यात्रा किसी को नेता बनाने के लिये नहीं है। यह जनता और देश के गणतंत्र को बचाने के लिये है। 


इसके पहले महारैली के मंच पर कन्हैया कुमार के पहुंचते ही भीड़ ने उनका जोरदार अभिवादन किया। कन्हैया कुमार ने मंच पर से ही भीड़ का स्वागत किया। उन्होंने मंच पर पहुंचने के बाद लोगों को प्रणाम के साथ सैल्यूट भी किया।कन्हैया के मंच से दस साल के मासूम मुनीद ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खूब नारे लगाए। इसके साथ ही लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया। जबकि, दिल्ली हिंसा के शिकार लोगों की आत्मा की शांति के लिये एक मिनट का मौन भी रखा गया।


महारैली के मंच से महात्मा गाधी के पोते तुषार गांधी,  नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष, अलका लांबा और कन्नन गोपीनाथन ने संबोधित किया । पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष ने भी कन्हैया की रैली को संबोधित किया।