RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
23-Aug-2023 10:17 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के अन्य जिलों की बात तो अलग है, अब सीएम का गृह जिला भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। यहां भी बदमाश बेखौफ घूमते हुए नजर आ रही है। ताजा मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर खरजमा गांव से जुड़ा हुआ है, यहां बदमाशों ने भूसा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घात लगाए बदमाशों ने एक भूसा व्यवसायी की गोली मार हत्या कर दी। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरजम्मा मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पटेल नगर टोला निवासी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह के (38) वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। ब घटना मृतक अजय सिंह के घर से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हुई है।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक अजय सिंह के बेटे शाहिल कुमार ने बताया कि- उसके पिता ड्राइवर के लिए खाना लेकर घर से निकले थे। जहां रास्ते में ही घेरकर बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।फिलहाल परिजन किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं। वहीं हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।ड्राइवर ने फोन कर घर वालों को बताया कि जब वह खाना देकर घर लौट रहें थे। तभी अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोलीमार हत्या कर दी गई। घर और आस पड़ोस वाले सूचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
इधर, इस मामले में छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है।