ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / जी-20 बैठक के लिए राजधानी में लगा विदेशी मेहमानों का जमावड़ा, आज से...

जी-20 बैठक के लिए राजधानी में लगा विदेशी मेहमानों का जमावड़ा, आज से शुरू होंगे कार्यक्रम

21-Jun-2023 08:02 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में जी-20 समूह की होने वाली बैठक होने वाली है। इस बैठक के कार्यक्रम आज से शुरू होने वाले हैं। राजधानी के ज्ञान भवन और बापू सभागार में गुरुवार और शुक्रवार को जी-20 के लेबर इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। जी-20 समूह के प्रतिनिधियों को सबसे पहले आज बिहार संग्रहालय घुमाया जाएगा। यहां विदेशी मेहमान  बिहार के गौरवशाली इतिहास के साथ सभ्यता और संस्कृति से भी रूबरू होंगे। 



दरअसल, जी-20 समूह की बैठक को लेकर विशेष थीम सॉन्ग भी बनाया गया है। इस वीडियो गीत में बिहार के पर्यटन स्थलों के साथ विकास के पथ पर बढ़ते बिहार की झलक भी दिखाई गई है। गीत के बोल हैं- स्वागत है बिहार में... प्रगति के दरबार...। इसमें महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही जीविका दीदियों के साथ महिला पुलिसकर्मी ही इस गाने में दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, तख्तहरिमंदिर साहिब, महावीर मंदिर, बिहार संग्रहालय, गया का पिंडदान, नए-नए फ्लाईओवर और भव्य इमारतों की झलक दिखाई गई है।



वहीं, जी-20 समूह की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर भी काउंटर बनाया गया है। यहां आने वाले विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से फूल-माला और टीका लगाकर स्वागत किया जा रहा है। ब्राजील और इटली जैसे देशों के विदेशी मेहमान आ चुके थे। श्रम अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ और इटली के फ्लोरेंस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मारियो बिगेरी पटना पहुंच गए हैं। इसके साथ ही ब्राजील का डेलीगेशन भी पहुंच चुका है। 


आपको बताते चलें कि, जी-20 समूह की बैठक आयोजन के दौरान 20 देशों के करीब 150 प्रतिनिधि चार दिनों तक पटना की मेजबानी का आनंद लेंगे। बुधवार की दोपहर तक सभी विदेशी मेहमान पटना पहुंच जाएंगे।