Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
10-Dec-2019 03:47 PM
DARBHANGA :पांच साल की मासूम के साथ रेप करने वाले दरिंदों के लिए फांसी की सजा की मांग को लेकर दरभंगा जिला के आम नागरिकों ने डीएम ऑफिस के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन में जिला के सैकड़ों महिला व पुरुष ने भाग लेते हुए अपने पांच सूत्री मांग सहित दोषियों की फांसी की सजा देने की मांग के समर्थन में अपनी आवाज को बुलंद किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दुष्कर्म कांड के अभियुक्तों पर स्पीडी ट्रायल विशेष न्यायालय में चला कर फांसी की सजा दी जाए । साथ ही लोगों ने पीड़ित बच्ची की सरकारी स्तर पर समुचित इलाज और बेहतर शिक्षा का प्रबंधन करने की मांग की है। लोगों ने दरभंगा में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने की मांग करते हुए बच्ची के परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
आंदोलनकारी प्रियंका का कहना था कि जिले में 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ । जिसमें प्रशासनिक तत्परता से अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई फिलहाल बच्ची की इलाज डीएमसीएच में चल रहा है पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब है ऐसी स्थिति में बच्ची का इलाज सरकारी स्तर पर कराया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि जिले में नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म से आम लड़कियां व महिला डरी हुई हैं ।