RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
06-Mar-2024 09:17 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध शराब के धंधेबाज शराब तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। इस बार फूल गोभी में छुपाकर नालंदा में शराब की बड़ी खेप लाई गयी थी। लेकिन तभी पुलिस को इसकी भनक लग गयी और पुलिस ने पिकअप वैन को पकड़ लिया। जिसमें फूल गोभी में छुपाकर रखे गये 246 कार्टन अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया साथ ही दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर पुलिस एक्टिव हो गयी है। शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नालंदा पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस्लामपुर थाना पुलिस को पटना की मद्य निषेध विभाग से यह सूचना मिली थी कि झारखंड से फूल गोभी लदी दो पिकअप वैन आ रहा है जिसमें शराब की बड़ी खेप फूल गोभी में छुपाकर रखा गया है। इसी सूचना के आधार पर नालंदा की इस्लामपुर थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच चलाकर पिकअप वैन को पकड़ा। इस्लामपुर थाने की पुलिस ने जब पिकअप वैन की तलाशी ली तो उसमें 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है।
पकड़े गये शराब तस्कर की पहचान देवेंद्र कुमार डांगी और अमलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों झारखंड का रहने वाला है। देवेंद्र चतरा के म्यूरहंड थाना इलाके के रामचौथा गांव का रहने वाला है जबकि अमलेश कुमार यादव करमत गांव का निवासी है। पटना से मिली सूचना सही पाई गयी। दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।