Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
11-May-2024 10:06 AM
By First Bihar
MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सनकी ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत सास को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना गोधनपुर की बताई जा रही है। जहां एक युवक ने अपने ससुराल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। युवक ने अपनी पत्नी और सास के साथ ही अपने दो बच्चों की भी जान ले ली। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के अवाम के पवन महतो की पत्नी पिछले कुछ माह से अपने मायके झंझारपुर के सूखैत में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति के साथ कोई विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात पवन महतो अपने एक साथी के साथ आया और उसने सो रही अपनी सास प्रमिला देवी (60), पत्नी पिंकी देवी (26), 4 साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को अनाज पीसने वाले जांता के पत्थर और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला। इस दौरान प्रमिला देवी की पोती सुहानी और पोता शशि वहीं सो रहे थे। दोनों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई।
इन्होंने ही आज सुबह डीएसपी को बताया कि अवाम वाले फूफा जी अपने दोस्त के साथ आये थे और उन्होंने सबको मार डाला। अब पुलिस टीम वहां पहुंच कर जांच कर रही है। पवन महतो और उसका साथी फरार हों चुका है। अब हत्या के पीछे की वजह की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि आरोपित दामाद से विवाद की बात बतायी जा रही है।
यह पारिवारिक विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि केस मुकदमा भी इस विवाद में हो चुका है।आरोपित को नशे की लत थी। यह लोग उससे कुछ डिमांड भी कर रहे थे, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला को जांता के पत्थर से चूरकर मारने की आशंका है। जांता के हत्थे का प्रयोग भी हमले के लिए किया गया है। पूरे मामले की जांच होगी। उसके बाद ही इसपर कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।