मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Dec-2024 09:12 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना (patna) से सामने आया है, जहां पुलिस (police) ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कंटेनर से 30 लाख रुपए की विदेशी शराब (Foreign liquor) को जब्त किया है।
दरअसल, पटना पुलिस ने 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया है। वहीं इस मामले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके का है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम और पटना पुलिस की संयुक्त छापेमारी कर कंटेनर के तहखाने में छिपाकर रखा गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के काटून को बरामद किया।
झारखंड निर्मित शराब की खेप को हाजीपुर ले जायी जा रही थी। कंटेनर के चालक को पुलिस गिरफ्तार किया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस के पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि अंग्रेजी शराब की खेप को हाजीपुर पहुंचाना था। जहां शराब को खपाने की तैयारी की गई थी।