TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 02:00 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार की सियासत पाल-पाल करवट ले रही है। नीतीश कुमार के सामने अपना विश्वास मत हासिल करने का लक्ष्य है तो विपक्षी महागठबंधन के दल उन्हें परस्त करने में लगे हैं। राजनीतिक उठा पटक का दौर जारी है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के ख़ास नेता और राज्यसभा सांसद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि - बिहार में स्पीकर को हटाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत है। ऐसा देश में संविधान में भी कहा गया है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि - स्पीकर हो हटाने के लिए बिहार में एक्चुअल मेंबर की संख्या 122 चाहिए। हम सब लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट हैं। हमारे महागठबंधन के सभी नेता एक साथ हैं। स्पीकर को हटाने के लिए जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है उसके लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार बिहार में कम से कम 122 सदस्यों कासमर्थन चाहिए। इस लिहाजा मैं बिहार सरकार के सलाहकारों से निवेदन करता हूं कि वो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में ही कोई फैसला ले।
मनोज झा ने कहा कि - हमारे विधायक बिल्कुल एकजुट हैं। हम वैसे लोग नहीं हैं जिनके भोज में विधायक नहीं पहुंचे और न ही हम वैसे लोग नहीं हैं जिन्होंने कार्यशाला के नाम पर विधायकों को लेकर बाहर चले गए। हमलोग तो साफ़- साफ़ अपने विधायकों को एक साथ रखे हुए हैं तो फिर इसमें समस्या कहां है। सोचना तो उनको है जिनके नेता भोज में नहीं गए हैं।