Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
11-Feb-2024 08:41 AM
By First Bihar
PATNA : फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। आज पार्टी विश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक करने जा रही है। इसमें विपक्ष को जवाब देने की रणनीति सेट की जाएगी। यह बैठक भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली है। बीजेपी की तरफ से इस संबंध में सभी विधायक और विधान पार्षदों को जानकारी दी गई है।
दरअसल, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए सरकार की ओर से बजट सत्र के दौरान विधानसभा एवं विधान परिषद में विपक्ष के प्रश्नों का तर्कपूर्ण तरीके से उत्तर देने की रणनीति भाजपा रविवार को तय करेगी। रविवार की शाम भाजपा के विधायक एवं विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। भाजपा (BJP) विधानमंडल दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लो अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक होगी। बीजेपी विधायकों को बोधगया से बस से पटना लाया जाएगा।डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आज शाम बीजेपी विधायक पहुंचेंगे और डिप्टी सीएम के आवास पर ही डिनर का इंतजाम किया गया है।
भाजपा की ओर से इस संबंध में विधायक एवं विधान पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जनक सिंह एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक डा. दिलीप जायसवाल को यह दायित्व दिया गया है। विधान मंडल दल की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के अलावा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के संबोधित करने की संभवना है। उ
उधर, भाजपा ने विधानमंडल दल की बैठक के साथ विश्वासमत को लेकर व्हिप भी जारी कर दिया है। बोधगया में बिहार भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने शनिवार की शाम पहुंचे पार्टी विधायकों व विधान पार्षदो ने एकजुटता दिखायी। प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि सभी विधायक पहुंच चुके हैं। शाम चार बजे उद्घाटन सत्र के साथ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. विधायकों ने जयश्री राम के नारे भी लगाए।