हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Jan-2022 05:36 PM
BEGUSARAI: धोखाधड़ी के एक मामले में बेगूसराय कोर्ट ने फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति और बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बता दें कि 24 सितंबर 2020 को एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से मोबाइल ऑडर किया था। बंधन बैंक के माध्यम से 17899 रूपये के मोबाइल खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑडर किया था।
पेमेंट किए जाने के बावजूद मोबाइल की डिलिवरी नहीं हुई। मोबाइल पाने के लिए युवक ने कंपनी के कार्यालय और बैंक का काफी चक्कर लगाया। लेकिन उसे मोबाइल हासिल नहीं हो सका और ना ही मोबाइल के लिए डिपोजिट किए गया रकम ही उसे मिला। काफी थक हार कर वादी ने बेगूसराय कोर्ट में 28 अगस्त 2021 को मामला दर्ज कराया।
बेगूसराय कोर्ट ने 23 अक्टूबर 2021 को मामले पर संज्ञान लेते हुए फ्लिपकार्ट के सीईओ और बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक को सम्मन भेजा था। सम्मन भेजने के बाद ना तो किसी ने कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराई और ना ही उनके तरफ से कोई जवाब दिया गया जिसके बाद 13 जनवरी 2021 को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।