ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / विमानों पर कोहरे की मार: फ्लाइट लेट हुई तो रनवे पर बैठ गए...

विमानों पर कोहरे की मार: फ्लाइट लेट हुई तो रनवे पर बैठ गए यात्री, वीडियो वायरल हुआ तो मांगनी पड़ी माफी

16-Jan-2024 09:33 AM

By First Bihar

DESK: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार विमानों पर पड़ रही है। कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से यात्रियों को फजीहत उठाना पड़ रहा है। बीते 14 जनवरी कोगोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद नाराज यात्री रनवे पर आकर बैठ गए थे। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद विमानन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी है।


एयरपोर्ट के रनवे पर बैठे हुए यात्रियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी को दिल्ली इंडिगो का विमान 6e2195 करीब 18 घंटे लेट हो गया था और बाद से उसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था। फ्लाइट लेट होने के बाद उसे डायवर्ट किए जाने से परेशान यात्री रनवे के पास बैठ गए और वहीं पर फ्लाइट के बगल में बैठकर खाना भी खाया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो के वायरल होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए माफी मांगी है। इंडिगो ने कहा है कि हम 14 जनवरी, 2024 को गोवा से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी घटना से अवगत हैं। दिल्ली में कोहरे के कारण लॉ विजिबिलिटी के कारण हमने उड़ान को मुंबई डायवर्ट कर दिया था, हम इसके लिए माफी मांगते हैं। हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।