LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
19-May-2024 12:18 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। स्कूली बच्चों से बीजेपी को वोट न देने का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर चुनाव आयोग की गाज गिरी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मनियारी थानेदार उमाकांत सिंह ने शिक्षक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड का है। जहां अमरख मध्य विद्यालय के शिक्षक हरेंद्र रजक पर स्कूल के बच्चों ने गंभीर आरोप लगाये हैं। बच्चों ने बताया कि स्कूल के टीचर हरेंद्र रजक हमें सिखाते हैं कि मोदी जी जो पांच किलो अनाज देते हैं, वह सड़ा-गला होता है। 5 किलो राशन भीख जैसा लगता है। इसलिए अपने-अपने माता-पिता को जाकर कहना कि मोदी के कमल छाप को वोट न दें।
जब बच्चों ने गुरुजी के इस आदेश के बारे में अपने माता-पिता को बताया तो यह बात सुनकर वे हैरान रह गये। पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गयी। बच्चों के माता-पिता और ग्रामीण स्कूल पहुंच गये और उक्त टीचर का विरोध करने लगे। स्कूल के शिक्षक पर छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को गुमराह करने का आरोप लगने लगे। उन्होंने हरेंद्र रजक पर राजनीतिक पार्टी विरोधी मानसिकता पैदा करने की बात कही।
ग्रामीणों ने स्कूल के टीचर पर बच्चों को पढ़ाने की जगह माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए शिक्षक हरेंद्र रजक के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया और मामले की जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया।फर्स्ट बिहार की खबर का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर मनियारी थाने की पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।