मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Dec-2024 07:16 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां सोनबरसा राज के कोपा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष(pacs president) के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी है। इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। वहीं बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़(firing) भी की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान करीब आधा दर्जन खाली खोखा और मैगजीन घटनास्थल से बरामद होने की बात सामने आ रही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हमला का आरोप पूर्व पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर लगा है।
जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष के घर पर कई लोग पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड गोलीबारी भी की गयी। जिससे इलाके में दहशत भी फैल गया। वहीं इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। यहां बता दें कि हाल में ही पैक्स चुनाव संपन्न हुआ है।
उधर, सहरसा के सोनवर्षा राज में शनिवार की देर शाम को अज्ञात अपराधियों ने एक स्थानीय ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। बसनही थाना क्षेत्र के सरोनी मधेपुरा पंचायत के झिटकिया गांव में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक बमबम मंडल उर्फ रेवती रमण के रूप में हुई। दवा दुकान पर आकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों घटनाओं को लेकर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।