TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
22-Apr-2024 12:12 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां आज सुबह वलसाड एक्सप्रेस (वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) में आग लगने की सूचना मिली थी। आग ट्रेन के एस-8 बोगी के शौचालय में शार्ट सर्किट से लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार मौके पर तुरंत पहुंचे। फायर एक्सटिंग्विशर का एक सिलेंडर खत्म होने के बाद जैसे ही उन्होंने दूसरे का लॉक खोला सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इससे उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार वलसाड एक्सप्रेस (वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) में आग बुझाने के दौरान छोटा फायर सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) फट गया। इसमें आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत हो गई। वह आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। यह दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो यह सुचना मिला की एस-8 बोगी के शौचालय में शार्ट सर्किट से आग लग गया है। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात विनोद पहुंचे। एक सिलेंडर खत्म होने बाद जैसे ही दूसरे फायर एक्सटिंग्विशर का लाॅक खोला, ब्लास्ट कर गया। इसमें कांस्टेबल की मौत हो गई।