बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Dec-2024 05:53 PM
By First Bihar
Fire In Rajshri : मुंबई के वर्ली स्थित पूनम चैंबर (poonam chambers) बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर स्थित राजश्री एंटरटेनमेंट (rajshri entertainment) प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में रविवार को भीषण आग (fire) लग गई। यह कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस का हिस्सा है।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग ने ऑफिस को काफी नुकसान पहुंचाया। एडिटिंग पैनल, कंप्यूटर, स्टूडियो उपकरण और अन्य मूल्यवान सामान जलकर राख हो गए। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह 7 मंजिला इमारत है और आग की तीव्रता का अंदाजा मौके पर मौजूद लोगों और सामने आई तस्वीरों से लगाया जा सकता है। हालांकि, दमकल विभाग के अनुसार, इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
बता दें कि राजश्री एंटरटेनमेंट का संचालन रजत बड़जात्या की पत्नी नेहा बड़जात्या करती हैं। रजत बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक सूरज बड़जात्या के भाई थे और उनका निधन 2016 में हो गया था। राजश्री एंटरटेनमेंट, राजश्री प्रोडक्शंस के लिए एनिमेशन, वीडियो कंटेंट और फिल्मों की ऑनलाइन रिलीज जैसे काम देखती है।