Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
30-Jan-2020 09:37 AM
DELHI : निर्भया के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को होने वाली फांसी को लेकर एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है. 1 फरवरी को होने वाली फांसी एक बार फिर से टल सकती है. कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी से बचने की कोशिश में एक और दया याचिका दाखिल कर दी गयी है.
निर्भया कांड के दोषी और दुष्कर्मी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास आज दया याचिका भेजी है. सरकारी नियमों के अनुसार अगर राष्ट्रपति दया याचिका खारिज भी कर देते हैं तो एक बार फिर से नए सिरे से डेथ वारंट जारी किया जाएगा. नये डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों को कुछ दिन की मौहलत और मिल जायेगी.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के CJI पहले ही कह चुके हैं कि फांसी की सजा का फैसला देना ही काफी नहीं है बल्कि सजा को क्रियान्वित करना भी जरूरी है. इससे पहले 22 जनवरी को सभी गुनहगारों को फांसी दी जानी थी पर कानूनी पैंतरेबाजी के कारण टल गई थी. इसके बाद एक बार फिर से 1 फरवरी की तारिख तय की गई है.
इन सब के बीच तिहाड़ जेल प्रशासन फांसी की तैयारी में जुटा है. जेल प्रशासन ने मंगलवार को चारों गुनहगारों की आखिरी बार उनके परिवार वालों से मुलाकात कराई. खबर के मुताबिक सभी गुनहगार इस दौरान रोते दिखे. हालांकि किसी ने भी अपने परिजनों से ज्यादा बात नहीं की. सभी के चेहरे पर फांसी का डर साफ देखा जा रहा था.