ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Dec-2022 11:38 AM
SAMASTIPUR : बिहार में एक बार फिर से गुरु - शिष्य का परंपरा तार - तार हो गया है। राज्य के अंदर वापस से मटुकनाथ और जुली जैसी घटना निकल कर सामने आई है । बिहार के समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली है। सबसे बड़ी बात दोनों के बीच के उम्र का फर्क है। इन दोनों के बीच कम से कम 30 साल का फर्क बतलाया जा रहा है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का इलाके का बताया जा रहा है। जहां 50 वर्षीय के टीचर ने अपन ही 20 वर्षीय छात्रा के साथ विवाह रचा लिया है। बताया जा रहा ह, छात्रा टीचर के पास कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल से हो रहा है। वहीं, दोनों में प्यार शुरू हुआ। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। पहले इन दोनों ने रोसड़ा थानेश्वर मंदिर में शादी रचा ली। उसके बाद कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया।
जानकारी के अनुसार, यह गुरु - छात्रा की शादीशुदा जोड़ी में दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। एक- दूसरे के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक ने इससे पहले भी एक शादी रचा रखी थी, लेकिन कई वर्ष पहले उस पत्नी का देहांत हो गया। जिसके बाद अब उसने मंदिर में जाकर श्वेता से शादी रचा ली। इस शादी के गवाह बड़ी संख्या में लोग बने। शादी में आए लोगों ने ही वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। गुरु-शिष्या की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।