जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-May-2021 02:55 PM
By ASMEET SINHA
PATNA : बिहार में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमीन पर एक्टिव हुए हैं. लगभग एक सप्ताह बाद मुख्यमंत्री खुद राजधानी पटना की सड़कों पर घूम-घूमकर हालात का जायजा ले रहे हैं. सीएम का काफिला राजधानी पटना की कई सड़कों से होकर गुजरा है. माना जा रहा है कि हालात की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं.
गौरतलब हो कि इससे पहले पिछले सोमवार को सीएम नीतीश को पटना की सड़कों पर देखा गया था. तब वह हाईलेवल मीटिंग के बाद रोड पर भ्रमण करने निकले थे. लेकिन आज सीएम डायरेक्ट मुख्यमंत्री आवास से निकले और रूपसपुर, राजाबाजार, राजापुल होते हुए गांधी मैदान पहुंचे. इसके बाद पटना के कई अन्य इलाकों में भी गए.

राजधानी पटना की सड़कों पर घूम-घूमकर जमीनी हालत को देखने के बाद सीएम अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा इस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं. सीएम के साथ उनकी बातचीत चल रही है.
बताया जा रहा है कि भ्रमण के दौरान आज काफी लोगों की भीड़ भी पटना की सड़कों पर देखी गई है. जबकि पिछली बार ज्यादातर लोगों को सीएम के आने से पहले ही हटा दिया गया था.
