ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

फिर बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक: खेलने के दौरान दर्जनभर से अधिक बच्चों को काटा, दहशत में ग्रामीण

फिर बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक: खेलने के दौरान दर्जनभर से अधिक बच्चों को काटा, दहशत में ग्रामीण

04-Apr-2024 03:59 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आंतक लोगों के सिर चढकर बोला रहा है। पिछले साल भी यहां आवारा कुत्तों ने हमला करके कई लोगों की जान ले ली थी। जिसके बाद सरकार के आदेश पर कुत्तों को मारने का अभियान चलाया गया। बिहार सरकार की तरफ से भेजे गए शूटर्स ने कई आवारा कुत्तों को मार गिराया था। लेकिन अब एक बार फिर से आवारा कुत्तों ने अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया है।


दरअसल, बेगूसराय में कुत्तों का आतंक कोई नई बात नहीं है। यहां आवारा कुत्ते अबतक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। जिले के लोगों को कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले साल सरकार ने आवारा कुत्तों को मारने के लिए शूटर्स भेजे थे। जिन्होंने कई कुत्तों को मार गिराया था। इसके बाद यहां के लोगों ने कुछ राहत महसूस की थी। लेकिन अब फिर से आवारा कुत्तों ने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।


सदर प्रखंड के सिंघौल थाना अंतर्गत विनोदपुर पंचायत में सड़क पर खेल रहे लगभग दर्जनभर बच्चों पर हमला करके कई बच्चों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी जख्मी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल बच्पचों के परिजनों ने बताया कि एक पागल कुत्ते ने सभी बच्चों पर हमला किया है। सभी बच्चे अपने-अपने घर के पास  सड़क पर खेल रहे थे और अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। फिलहाल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी देखा जा रहा है।